फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने तोड़ी डीह की प्रतिमा, आक्रोश

विज्ञापन
सठियांव गांव में धार्मिक स्थल पर विवाद के बाद लोगों से बात करते सीओ अजय यादव। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सठियांव। मुबारकपुर के सठियांव गांव स्थित डीह की प्रतिमा रविवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। धार्मिक स्थल के पास हड्डियां भी मिलीं। जिस स्थान पर प्रतिमा स्थापित थी, वहीं बगल में कब्रिस्तान और मदरसे का निर्माण हो रहा है। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगेे। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सठियांव मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई। साथ ही मदरसे का निर्माण कार्य रोकवा दिया।
विज्ञापन

सठियांव गांव में सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि डीह बाबा की मूर्ति क्षतिग्रस्त है और आसपास कुछ हड्डियों के टुकड़े पड़े हैं। जानकारी जैसे जैसे अन्य गांव वालों को हुई, काफी संख्या में लोग जमा हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर चौकी प्रभारी सठियांव मनीष उपाध्याय मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान गांव वालों ने कहा कि डीह के स्थान के पास कब्रिस्तान या मदरसा नहीं रहेगा। गांव वालों की मांग पर चौकी प्रभारी ने तत्काल मदरसे और कब्रिस्तान के निर्माण कार्य को रोकवा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक किसी सक्षम अधिकारी का आदेश नहीं मिलेगा निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा। उधर ग्रामीणों की मांग पर ही चौकी प्रभारी ने तत्काल टूटी हुई प्रतिमा की मरम्मत करवाई। इस अवसर पर गांव के पवन, गुड्डू राय, विपुल राय, राजकुमार, सिट्ठू, डब्लू, धर्मेंद्र राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें