फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पैरवी में थाने गए वृद्ध की अचानक गिरने से मौत

विज्ञापन
मृतक मोहम्मद सलीम। फाइल फोटो - फोटो : गिलौला ​​​स्थित गैस एजेंसी पर पर सिलिंडर के लिए जुटी भीड़।
विज्ञापन
महराजगंज। किसी मामले में थाने में पैरवी के लिए गए सुरजीपुर निवासी मोहम्मद सलीम (70) की शुक्रवार की सुबह 10 बजे थाना परिसर में अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

बेटे इसरार अहमद ने बताया कि उसके पिता मोहम्मद सलीम किसी मामले की पैरवी के सिलसिले में अपने परिचित खानपुर भगतपट्टी थाना बिलरियागंज निवासी राजेश के साथ बाइक से महराजगंज थाने गए थे। दोनों ने थाना परिसर में वाहन खड़ा किया और गेट के सामने स्थित दुकान पर चाय पीने चले गए। चाय पीकर लौटते समय जैसे ही दोनों थाना परिसर में पहुंचे, तभी पिता अचानक जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। साथी राजेश और अन्य लोगों की मदद से उन्हें तत्काल ऑटो से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। प्रारंभ में परिजन पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन पुलिस के समझाने और कानूनी प्रक्रिया बताने के बाद वे तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्य ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें