फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 13.63 लाख रुपये की ठगी में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना पुलिस ने एबीआईएस एक्सपोर्ट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर पवन कुमार सिंह के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि अनुबंध के तहत दिए गए मुर्गों को आरोपी ने कंपनी को लौटाने के बजाय निजी खरीदार को बेच दिया। इससे कंपनी को करीब 13.63 लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन

कंपनी के ब्रांच मैनेजर विनोद कुमार, निवासी बालापुर, थाना तारुन, जनपद अयोध्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कंपनी ने अब्दुलपुर मदारी निवासी पवन कुमार सिंह के साथ अनुबंध किया था। इसके तहत 8 अक्तूबर 2025 को पवन कुमार सिंह को मुर्गी के बच्चे, दाना और दवाइयां उपलब्ध कराई गई थीं।
अनुबंध के अनुसार, 35 से 40 दिनों में तैयार मुर्गियों को कंपनी को वापस करना था। आरोप है कि पवन कुमार सिंह ने कंपनी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार मुर्गियों को किसी अन्य निजी खरीदार को बेच दिया और पैसे अपने पास रख ली। इन मुर्गियों का अनुमानित मूल्य 13 लाख 63 हजार बताई गई है। मांग करने पर भी न तो मुर्गियां लौटाई गईं और न ही धनराशि दी गई। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें