फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लोन के लिए सुविधा शुल्क की मांग पर शाखा प्रबंधक पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के गहजी गांव निवासी एक व्यक्ति ने गहजी पीएनबी बैंक के शाखा प्रबंधक पर लोन देने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत के बाद हुई जांच में आरोप सही पाया गया। अब पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शाखा प्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गहजी निवासी राजकुमार चौबे ने बताया है कि पीएनबी बैक से एक लाख का लोन 2024 दिसंबर में लिया। जब उसने पैसा निकाला तो मैनेजर ने नेटवर्क समस्या बताकर पैसा नही दिया। पैसा अपने काम में ले लिए। दोबारा पैसा मांगने गया तो मैनेजर ने अभद्रता की। लोन के खाते को भी बंद कर दिया। पीड़ित ने डायल 112 व थाने पर शिकायत किया कि एक माह पहले मैनेजर ने पीड़ित को बैंक बुलाया, दूसरा लोन देने के लिए सात हजार जमा कराया और सुविधा शुल्क भी लिया। पीड़ित ने पीएनबी के सर्किल आफिस मऊ में शिकायत किया कि अपनी ऊंची पहुंच से मैनेजर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजकुमार चौबे ने तीन नवंबर को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से मामले की शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीओ बूढ़नपुर को सौंपी थी।
पीड़ित की शिकायत के बाद हुई जांच में आरोप सही पाए गए थे। पीड़ित का बयान भी दर्ज किया गया। उसके लोन का पैसा बैंक से मैनेजर के लेने का आरोप है, जो जांच में आरोप सही पाया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एफआईआर पंजीकृत किया गया है। - अजय प्रताप सिंह, बूढ़नपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें