फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीजे की दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक डीजे की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना लहरपार पासीपुर रसूलपुर तिराहे के पास एनएच-233 हाईवे किनारे स्थित एक दुकान की है। चोरी से आसपास के दुकानदार चिंतित हैं।
विज्ञापन

पासीपुर रसूलपुर निवासी मनोज राजभर ने दीपक सिंह के मकान में कुछ दिन पूर्व मनोज डीजे के नाम से दुकान खोली थी। रोजाना की तरह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर वह करीब 800 मीटर दूर अपने घर सोने चले गए। देर रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर वहां रखा डीजे से संबंधित कीमती सामान चुरा लिया। चोरी गए सामान में लगभग 50 ट्यूटर, तीन मशीन एम्प्लीफायर और आठ बड़े बॉक्स सहित अन्य डीजे उपकरण शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है।
पीड़ित मनोज राजभर ने थाना कप्तानगंज में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कप्तानगंज थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें