फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कनैला उपकेंद्र में लगेगा पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
वितरण खंड सठियांव के चक्रपानपुर-कनैला विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए पांच एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। करीब 45 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य को शासन से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में चक्रपानपुर-कनैला उपकेंद्र से 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जा रही है। उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ने के कारण मौजूदा ट्रांसफॉर्मर पर लोड अधिक रहता है। खासकर गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने पर ट्रांसफॉर्मर पर अतिरिक्त भार पड़ता है। इसके चलते कई इलाकों में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
अधीक्षण अभियंता गौरव तिवारी ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है। अब ट्रांसफॉर्मर आवंटित होने के बाद उसे उपकेंद्र पर स्थापित किया जाएगा। इसका सीधा लाभ छह हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें