फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक माह पहले सात साल की बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी भी किशोर बताया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

31 जुलाई को मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपनी सात साल की नातिन के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई थी। मामले में पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया था। इसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक दुजेंद्र कुमार सिंह की ओर से की जा रही है। रविवार को प्रभारी निरीक्षक दुजेंद्र कुमार सिंह ने मामले में वांछित एक किशोर को अपचारी सिंहपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें