फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत, नौ घायल

Fri, 21 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा मोड़ के पास शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे हुई भीषण मार्ग दुर्घटना में बोलेरो सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा मोड़ पर शुक्रवार को एक ट्रक का टायर फटने ट्रक एक बोलेरो से जा टकराया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर एक सूमो के ऊपर पलट गया। इस घटना में बोलेरो सवार 45 वर्षीय महिला मंजू सिंह पत्नी राजेश सिंह की मौत हो गई। जबकि बोलेरो में सवार ऊषा सिंह (30) पत्नी यशवंत सिंह, महेंद्र (50) पुत्र जंगबहादुर सिंह, राजेश (50) पुत्र धर्मेंद्र सिंह, आजाद (60), प्रिया सिंह (25) पत्नी दीपक सिंह, प्रशांत सिंह (12) और एक 20 वर्षीय लड़की घायल हो गई। वहीं, एक दूकान पर पंचर बनवा रहे सूमो सवार शीतला प्रसाद (45) पुत्र शुभम पाठक, रीता (40) पत्नी शिवानंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत की गंभीरता को देखतेे हुए वाराणसी के लिए रिफर कर दिया। बोलेरो में सवार लोग मऊ जनपद में घोसी थाना क्षेत्र के घोघवल गांव के निवासी हैं। वह लोग विंध्याचल से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। वहीं, सूमो सवार दोनों घायल रानी की सराय थाना क्षेत्र के पंदहा गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन



स्टेयरिंग फेल होने से रोडवेज बस पलटी ः मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चमावां गांव के पास शुक्रवार की शाम स्टेयरिंग फेल होने से रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दर्जनों यात्रियों को मामूली चोटें आई। गंभीर रूप से घायल एक यात्री को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चमावां गांव के पास शाहगंज-आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे आलमबाग डिपो की बस का स्टेयरिंग फेल हो गया।

इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक और परिचालक मौके से भाग गए। वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में भर्ती कराया। जहां मामूली रुप से घायल यात्रियों का इलाज कर डाक्टरों ने छोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल मऊ जिले के पथवीरा गांव निवासी रामभजन 32 पुत्र तेजबहादुर का प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें