फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमलोनी गांव से भारी मात्रा में शराब शराब

Sat, 07 May 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
जीयनपुर थाना के अमलोनी गांव में सड़क के किनारे गड्ढे में छिपा कर रखी शराब को नष्ट करती पुलिस।
विज्ञापन
 जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमलोनी गांव में शनिवार की दोपहर प्रभारी सीओ सगड़ी के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स ने छापेमारी की भारी मात्रा में शराब बरामद की। पुलिस को जगह-जगह जमीन के नीचे दबाकर और छिपाकर रखी गई अवैध कच्ची शराब, शीरा आदि मिले। 200 से अधिक ड्रम शराब और शराब बनाने के उपकरण को पुलिस ने नष्ट कर दिया। भारी भरकम फोर्स देख गांव के महिला, पुरुष और बच्चे घर छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन



सगड़ी तहसील क्षेत्र के अमलोनी गांव जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में पड़ता है। गांव की आबादी करीब 500 के आसपास है। तहसील मुख्यालय और थाना से काफी दूर होने की वजह से इस गांव में अवैध शराब का धंधा जोरों पर चलता है।  आलम यह है कि इस गांव में आसानी से सस्ते में कच्ची शराब उपलब्ध हो जाने से आसपास गांव के बच्चे तक आकर यहां शराब पीते हैं। शाम को यहां से निकलने वाले शराबियों की दशा देखते बनती है। अमलोनी के आसपास के गांव की महिलाओं ने गृहस्थी बर्बाद होते देख कई बार शराब बंद कराने की मांग की थी। शनिवार की दोपहर एसपी दयानंद मिश्र के निर्देश पर प्रभारी सीओ सगड़ी राधेश्याम अपने संग जीयनपुर कोतवाली पुलिस के अलावा बिलरियागंज, महराजगंज, रौनापार थाने की पुलिस के अलावा पीएसी बल के साथ गांव में छापेमारी की।

भारी पुलिस फोर्स देख अमलोनी गांव के ज्यादातर महिला, पुरुष और बच्चे तक घर छोड़कर फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस को पग-पग पर मिट्टी में छिपाकर रखी गई दो सौ से अधिक ड्रम शराब और शराब बनाने के उपकरण से भरा ड्रम आदि बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने नष्ट करवा दिया। सीओ राधेश्याम ने बताया कि  भारी मात्रा में तैयार शराब, लहन, भट्ठियां नष्ट की गई।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें