प्रोटोकॉल के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर 2.55 बजे वे कौशांबी जनपद के फसैया हेलीपैड से नामदारपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 3.55 बजे यहां पहुंचेंगे। जहां से वह कार के जरिए सीधे 4.05 बजे हरिहरपुर गांव में पहुंचेंगे। हरिहरपुर गांव में 15 मिनट 4.20 बजे तक भ्रमण करेंगे। फिर 4.25 बजे हरिहरपुर से कार के जरिए सीधे नामदारपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके बाद वह 5.40 बजे हेलीपैड से गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान सीएम और गृहमंत्री जिले में कुल एक घंटा 45 मिनट तक रहेंगे।
सुरक्ष व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने किया ब्रीफ
- फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री और मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारी पूरे दिन कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे। एडीजी जोन वाराणसी रामकुमार, डीआईजी अखिलेश कुमार, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य ने सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था टाइट रखने का निर्देश दिया। एडीजी जोन वाराणसी रामकुमार ने बताया कि जनसभास्थल से लेकर हरिहरपुर गांव तक गृहमंत्री व सीएम का कार्यक्रम है।
इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स लगाई गई है। जनपद के अलावा दूसरे जिले के भी अधिकारी व पुलिस फोर्स सुरक्षा में तैनात रहेगी। सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जनसभा स्थल के दस किलोमीटर परिधि में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले को 4583 करोड़ की सौगात देंगे। जिसमें 61 नई परियोजनाओं का शिलान्यास और 56 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान दोनों नामदारपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। साथ ही हरिहरपुर गांव में भ्रमण करेंगे।