फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रैक्टर के धक्के से आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। तहबरपुर थाना क्षेत्र के के महुआर गांव के पास लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति बुधवार की रात ट्रैक्टर के धक्के से टूट गई। बृहस्पतिवार को सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों के साथ भीम आर्मी के सदस्य प्रर्दशन करने लगे। सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

महुआर गांव के पास लगी डाॅ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति ट्रैक्टर धक्के से रात में टूट गई। इसे लेकर भीम आर्मी के लोगों ने प्रर्दशन किया। भीम आर्मी के बलिराम आजाद का कहना है कि प्रतिमा को जानबूझकर तोड़ा गया है। उन्होंने तत्काल मूर्ति लगाने की बात कही। मौके पर पहुंची तीनों थानों की फोर्स ने नई मूर्ति लगाने का आश्वासन दिया। इसी दौरान सीओ बूढ़नपुर किरण पाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल मुकदमा पंजीकृत करवाया और नई मूर्ति लगाने के लिए प्रशासन की टीम के साथ कुछ ग्रामीणों को मूर्ति लाने के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मूर्ति नहीं लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें