फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो पक्षों में जमकर मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। एसपी सिटी ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर में बुधवार की देर शाम दो वाहनों की टक्कर हो गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान लाठी डंडे के साथ ही धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया गया। घटना में एक युवक बुरी तरीके से लहूलुहान हो गया। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो में एक अन्य युवक द्वारा बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने ही युवक को लहूलुहान कर दिया गया। मारपीट में दोनों पक्षों से दो-दो लोग घायल हुए हैं हैं। एक पक्ष के आकाश सिंह ने बताया कि उनके गांव कम्हेनपुर में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी में उनके विरोधी पक्ष के लोग बुधवार की शाम मौका देखकर आकाश सिंह के साथ ही उसके भाई आजाद सिंह को मारपीटा। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रोड एक्सीडेंट का पता चल रहा है। जिसमें दो वाहन आपस में टकरा गए थे। इसी को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल दोनों पक्षों से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्ष से लोग अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें