फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच व बयान के लिए वाराणसी भेजे गए अंबारी चौकी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया बाजार में शनिवार को सराफा बंधुओं को घायल कर हुई लूट की घटना पुलिस के लिए 24 घंटे बाद भी सिरदर्द बनी हुई है। इसके पीछे कारण प्रकरण में अब तक सराफा बंधुओं और उनके परिजनों द्वारा कोई तहरीर न दिया जाना बताया जा रहा है। पुलिस घटना को संदिग्ध बताने के पीछे अपना कई तर्क भी दे रही है। वहीं, रविवार को अंबारी चौकी प्रभारी को घायल सराफा कारोबारी का बयान लेने के लिए वाराणसी भी भेजा गया है। अभी तक ये जानकारी मिली है कि घायल सराफ को एक गोली भी कंधे में लगी है जो पीठ से पार हो गई थी।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पुराना चौक मुहल्ला निवासी अमित सोनी व अजीत सोनी फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार में सराफा की दुकान खोल रखे है। शनिवार की शाम दोनों भाई दुकान बंद कर एक ही बाइक से घर जा रहे थे। बाइक अमित चला रहा था ाऔर अजीत पीछे जेवरात व रुपये रखे बैग को लेकर बैठा था। पलिया गांव के पास दो बाइक पर सवार चार-पांच बदमाशों ने उन्हें रोका और बैग छिनने की कोशिश की। अजीत ने जब बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने तमंचे की मुठिया से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इतना हीक नहीं बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गोली भी चलाई जो अजीत के कंधे में लगी। इसके बाद बदमाश बैग लूट कर भाग निकले। इसमें तीन से पांच लाख के जेवरात होने की बात कहीं जा रही है। घटना को 24 घंटे से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अब तक पुलिस को इस प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है।
जिस लूट की बात हो रही है, उसकी अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। क्योंकि यदि घटना हुई है तो उसकी तहरीर अब तक पुलिस केे मिल जानी चाहिए थी, लेकिन सराफा बंधु अब तक कोई तहरीर नहीं दिए है। पुलिस की नजर में लूट की घटना संदिग्ध है। फिर भी जांच कराई जा रही है। एसआई आरपी सिंह को बयान के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलती है तो आगे की कार्व्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिद्धार्थ, एसपी ग्रामीण, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें