आजमगढ़। उप्र विधान परिषद गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के एक दिसंबर को मतदान होना है। इस मतदान के लिए जनपद में कुल 23 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 5133 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सोमवार को सदर तहसील से सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। मतदान को सकुशल कराने के लिए हर बूथ पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
जनपद में उप्र विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को सदर तहसील परिसर से जनपद में बनाए 23 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। यह पोलिंग पार्टियां एक दिसबंर हो को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान को सकुशल संपन्न कराएंगी। इस मतदान में जनपद से 3854 पुरुष मतदाता और 1279 महिला मतदाताओं को हिस्सा लेना है।
23 सेक्टर और आठ जोनल मजिस्ट्रेट तैनात
आजमगढ़। जनपद में इस मतदान के लिए कुल 23 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी बूथों पर एक-सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही तहसीलवार जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए है। इस प्रकार जनपद की आठ तहसीलों में आठ जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 26 पोलिंग पार्टियां बनाई है। जिसमें से तीन पार्टियों को आरक्षित रखा गया है।
जनपद में चार संवेदनशील बूथ
आजमगढ़। शिक्षक निर्वाचन के मतदान को सकुशल को संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से संवेदन शील बूथों केे भी चिन्हित किया गया है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के लोग भी इस निर्वाचन में प्रत्याशी हैं। इसलिए उनके क्षेत्र के पोलिंग बूथों को संवेदनशील बनाया गया है। जिसमें पल्हनी, शिब्ली कालेज, अहरौला और बिलरियागंज बूथ शामिल हैं।
उप्र विधान परिषद गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए मंगलवार को मतदान होना है। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोमवार को सदर तहसील परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी।
नरेंद्र सिंह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन।