फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रेमचंद अध्यक्ष, अमरनाथ यादव बने संघ के मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। तहसील बार मार्टीनगंज का शुक्रवार को चुनाव हुआ। मतदान के बाद परिणाम भी घोषित कर दिया गया। प्रेमंचद अध्यक्ष और अमरनाथ यादव संघ के मंत्री निर्वाचित हुए। विजयी प्रत्याशियों का अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अवधराज यादव की देखरेख में तहसील बार के अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए 47 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रेमचंद को 26 मत मिले, जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी राम अजोर यादव को 15 मत प्राप्त हुए। प्रेमचंद 11 मतों से विजयी घोषित किए गए। तीसरे उम्मीदवार विजय बहादुर सिंह को छह मतों से संतोष करना पड़ा। अमरनाथ यादव 31 मत पाकर मंत्री चुने गए। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमेश सिंह को 15 मत मिले। दिनेश सिंह को एक मत प्राप्त हुआ। अन्य पदों के लिए पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इस मौके पर राम प्रताप यादव, चंद्रभान आजाद, गुलाब चंद भारती, भानु प्रताप सिंह, अरविंद मिश्रा, मनोज आंबेडकर आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें