फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर सुंदर बनाने वाले भी देशप्रेमी

Thu, 15 Oct 2015 12:03 AM IST
आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सरहदों पर गोली खाने वाले ही सच्चे देश भक्त नहीं होते, बल्कि जो लोग गली, चौराहा, शहर को सुंदर बनाने का काम करते हैं वे लोग भी सच्चे देश प्रेमी होते हैं। यह बात मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने कही। वह बागेश्वर नगर िस्थ्ात बवाली मोड़ चौराहे का बुधवार की शाम उद्घाटन करने के बाद लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप अपने घर की सफाई कर गली में कूड़ा फेकेंगे तो आप देश प्रेमी कहां रह गए। हमारा कर्तव्य है कि अपने देश की इस धरती को मिलजुल कर स्वच्छ और खूबसूरत बनाए। उन्होंने शहर के सुंदरीकरण के लिए डीएम  सुहास एलवाई और डीडीसी ऋतु सुहास का शुक्रिया अदा किया।  जावेद अख्तर ने कहा कि साहित्यकारों के पुरस्कार वापसी के सवाल पर कहा कि यह उनका विरोध प्रकट करने का तरीका हो सकता है।

फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद शबाना आजमी ने कहा कि आज जिलाधिकारी की प्रेरणा से लोगों ने मिलजुल कर जिले को खूबसूरत बनाने का काम किया है। यह शहर के लिए बेहतर प्रयास है। उन्होंने लाइफ लाइन हास्पिटल द्वारा किए गए सहयोग की सराहना किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष इंदिरा जायसवाल, डीआईजी रतन प्रकाश श्रीवास्तव, एसपी राकेश चंद्र साहू, डा. पियूष सिंह यादव के साथ ही काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। अंत में लाइफ लाइन हास्पिटल निदेशक डा. अनूप सिंह यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें