फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सवर्णों के साथ ही भाजपा ने पिछड़ों को भी साधा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय की संस्तुति के बाद सोमवार को जिला आजमगढ़ के मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि के नाम घोषित कर दिए। इस सूची पर अगर नजर डालें तो भाजपा ने सवर्णों के साथ ही पिछड़ी जाति को भी साधा है।
विज्ञापन

इस सूची में आठ सवर्ण तो 10 पिछड़ी जाति मंडल अध्यक्षों को जगह दी गई है।
जिला आजमगढ़ के 18 मंडल अध्यक्ष पदों में जिन सवर्णों को जगह मिली है, उनमें बिलरियागंज से रुद्र प्रकाश राय, भीमबर से दीपक कुमार मिश्रा, हरैया से सुधीर राय, अजमतगढ़ से मनोज कुमार श्रीवास्तव, जहानागंज से राकेश सिंह, चक्रपानपुर से सत्यप्रकाश पांडेय, खरिहानी से विवेक कुमार दुबे और बोंगरिया से संदीप सिंह हैं।
वहीं अगर पिछड़ी जाति पर नजर डालें तो महराजगंज से अशोक मौर्य, कप्तानगंज से अशोक कुमार गुप्ता, रौनापार से विरेंद्र पटेल, मुबारकपुर से ब्रजेश चौरसिया, गुजरपार से राम नरेश चौहान, सठियांव से अरविंद प्रजापति, पल्हनी से शशिकांत विश्वकर्मा, रानी की सराय से रामहित राजभर, मेंहनगर से अनिल यादव और रानीपुर रजमो से जयश्री चौहान को मंडल अध्यक्ष बनाकर अगड़ों के साथ पिछड़ों को साधने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

राकेश सिंह बने भाजपा के मंडल अध्यक्ष: जहानागंज। भाजपा पार्टी ने जहानागंज क्षेत्र के टेल्हुआ गांव निवासी राकेश सिंह को मंडल अध्यक्ष घोषित किया है। कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष को बधाई दी।
मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी: रानी की सराय भाजपा ब्लाॅक इकाई रानी की सराय की बैठक सोमवार को हुई। इसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से रामहित राजभर को मंडल अध्यक्ष और अजय सैनी को जिला प्रतिनिधि बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें