फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पंचायत चुनाव मतदाता सूची में धांधली का आरोप, प्रधान समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में धांधली का गंभीर मामला सामने आया है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजान शहीद के प्रधान मो. अजीम समेत पांच लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर मतदाता सूची में अवैध रूप से नाम जोड़ने और हटाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाल विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहसील सगड़ी में तैनात राजस्व निरीक्षक महेंद्रनाथ उपाध्याय ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया गया कि पंचायत चुनाव से संबंधित पांडुलिपि कार्य के दौरान विकास खंड अजमतगढ़ में जमा दस्तावेजों की जांच में फर्जी पांडुलिपि को मूल अभिलेखों में शामिल किए जाने का मामला सामने आया। जांच में पाया गया कि ग्राम पंचायत अंजान शहीद के वार्ड संख्या 10 से 15 तक की पांडुलिपि में 62 मतदाताओं का नाम परिवर्धन और 42 मतदाताओं का नाम विलोपन दर्शाया गया था। आरोप है कि यह पूरा कार्य फर्जी तरीके से किया गया। आरोप यह भी है कि विकास खंड में तैनात सफाई कर्मचारी संतोष भाष्कर ने ग्राम प्रधान मो. अजीम और उसके सहयोगियों नदीम, झीनक और अक्षय कुमार के प्रभाव में आकर फर्जी पांडुलिपि तैयार कर जमा की।
दस्तावेजों में बीएलओ, सुपरवाइजर एवं अन्य अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए। शिकायत के बाद गठित जांच टीम की रिपोर्ट में अनियमितताओं की पुष्टि हुई, जिसके बाद जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने प्रधान मो. अजीम समेत पांच लोगों के खिलाफ चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर और धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें