फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेराफेरी कर हराने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत संवरुपुर की प्रत्याशी ने हेराफेरी करके चुनाव हराने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उसने शनिवार को एसडीएम से की और दोबारा मतगणना कराने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि न्यायालय ही इस मामले कोई फैसला कर सकता है।
विज्ञापन

अजमतगढ़ ब्लॉक के संवरुपुर ग्राम पंचायत की प्रधान पद के प्रत्याशी रिंकू देवी का आरोप है कि पीठासीन अधिकारी ने मतपत्र लेखा में बूथ संख्या 278 पर 593 वोट डालने की बात कही है। मतगणना में 591 मत ही दिखाए गए हैं। इस प्रकार मतगणना हेराफेरी करके उनको 2 मतों से हराया गया है। उन्होंने कि उन्हें 336 वोट प्राप्त हुए जबकि दूसरे प्रत्याशी रोमा देवी को 338 मत मिलने की बात कहकर विजेता घोषित कर दिया गया। उन्होंने एसडीएम सगड़ी से संवरुपुर ग्राम पंचायत की पुन: मतगणना कराने की मांग की। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने कहा कि अब न्यायालय से ही न्याय मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें