फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : बिजली बिल के लिए नकद ले ली लेकिन जमा नहीं किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली बिल जमा कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से नकद धनराशि लेकर फर्जी रसीद जारी करने का मामला प्रकाश में आया है। विद्युत उपकेंद्र भंवरनाथ एवं एलटी उपकेंद्र बदरका पर तैनात अवर अभियंता दिलीप कुमार की तहरीर पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।तहरीर में अवर अभियंता ने बताया कि मेसर्स फिल्टेक कलेक्शन एजेंसी के एजेंट राहुल राय निवासी मिश्री बाजार, गाजीपुर द्वारा बदरका कैश काउंटर पर उपभोक्ताओं का बिजली बिल जमा किया जा रहा था। आरोप है कि एजेंट ने कई उपभोक्ताओं से बिल जमा करने के नाम पर नकद ले ली, लेकिन विभागीय खाते में जमा करने के बजाय उन्हें फर्जी रसीद थमा दी। इसके अनुसार शवन अहमद, अनीस अहमद, शुमन, सरस्वती वर्मा, सोहराब अहमद, मोहम्मद अलीम, मालती, मोहम्मद अजमल, जय प्रकाश, चन्द्रमान, बलिराम, कैलाश सिंह सहित कई उपभोक्ताओं से अलग-अलग तिथियों में हजारों रुपये की वसूली की गई। कुछ मामलों में एक ही उपभोक्ता से दो बार धनराशि लेने का भी उल्लेख है।
विज्ञापन

अब तक संज्ञान में आई धनराशि हजारों रुपये बताई जा रही है, जबकि अन्य संभावित पीड़ितों की संख्या और रकम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अवर अभियंता ने आरोप लगाया है कि इस कृत्य से विभागीय राजस्व को क्षति पहुंची है तथा विभाग की छवि धूमिल हुई है। अवर अभियंता की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने कंपनी के एजेंट राहुल राय पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें