फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : पुलिस ने पैसा लेकर बनवाया, फिर गिरवा दी दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला पुलिस ने पहले मुझसे पैसा लेकर मेरी दीवार बनवाई। जब और पैसे नहीं दिए तो विपक्षियों से मिलकर दीवार गिरवा दी। यह आरोप अहरौला थाना क्षेत्र के मड़ना गांव निवासी चौकीदार रामसूचित मौर्य ने लगाया है। मामले का संज्ञान लेते हुए डीआईजी ने एसपी ग्रामीण चिराग जैन को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

रामसूचित मौर्य थाने के चौकीदार हैं। उनके दूसरे भाई थाने पर होमगार्ड हैं। इनका जमीन का विवाद पड़ोसी से चल रहा है। रामसूचित के अनुसार, एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने जमीन की मापी की थी। इसमें चिह्नित जमीन पर रामसूचित मौर्य व भाई राम सम्हार मौर्य की ओर से 29 दिसंबर को पुलिस बल की मौजूदगी में 50 मीटर लंबी, छह फीट ऊंची दीवार बनवाई गई थी। इसे दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर में विपक्षियों ने गिरा दिया। इसके गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। रामसूचित ने आरोप लगाया कि इधर-उधर से इंतजाम कर एक लाख रुपये पुलिस को दिए तब दीवार बनी। इसके बाद पुलिस फिर से पैसे मांगने लगी तो उसने मना कर दिया। इससे नाराज होकर पुलिस ने विपक्षियों के साथ मिलकर दीवार गिरवा दी।
00
रामसूचित मौर्य की दीवार राजस्व टीम की पैमाइश पर पुलिस की मौजूदगी में बनाई गई थी। इसके बाद विपक्षियों ने दीवार गिरा दी। रामसूचित मौर्य के आरोप के मद्देनजर डीआईजी के आदेश पर मैं जांच कर रहा हूं। जो दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें