फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गांव की जमीन बचाने में लापरवाही का आरोप, जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक की शिकायत पर लाटघाट पहुंचे अपर आयुक्त, की जांच
विज्ञापन


फोटो संख्या सातसंवाद न्यूज एजेंसी

लाटघाट। घाघरा नदी से हो रही कटान के संबंध में पूर्व विधायक वंदना सिंह की शिकायत पर सोमवार को अपर आयुक्त शमशाद हुसैन तकनीकी अधिकारियों के साथ लाटघाट क्षेत्र के सहबदिया गांव पहुंचे। उन्होंने घाघरा नदी किनारे चल रही कटान रोकथाम परियोजना का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं की मौके पर जांच की। अपर आयुक्त शमशाद हुसैन ने कहा कि शिकायत के आधार पर तकनीकी टीम के साथ निरीक्षण किया गया है। टीम की रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक वंदना सिंह ने आरोप लगाया कि कटान रोकने के लिए बनाई गई परियोजना में घटिया सामग्री का उपयोग हुआ है। पिचिंग में सफेद पत्थर डाले गए हैं और समय से कार्य पूरा न होने के कारण गांव पर कटान का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए मांग की कि उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें