फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पिकअप दिलाने के नाम पर 1.17 लाख रुपये की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप वाहन दिलाने के नाम पर 1.17 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के लीलाई गांव निवासी धीरज ने दो वर्ष बाद भी रुपये वापस न मिलने पर आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। लीलाई गांव निवासी धीरज ने तहरीर में आरोप लगाया है कि पुरसूडी गांव निवासी जयप्रकाश ने करीब दो वर्ष पहले पिकअप वाहन दिलाने का भरोसा देकर उनसे रुपये लिए थे।
विज्ञापन

धीरज के अनुसार, उन्होंने ऑनलाइन 92,700 रुपये और 25,000 रुपये नकद सहित कुल 1,17,700 रुपये आरोपी को दिए थे। आरोप है कि तय समय बीत जाने के बाद भी न तो उन्हें पिकअप वाहन उपलब्ध कराया गया और न ही उनकी रकम वापस की गई। बताया कि आरोपी उनका पुराना परिचित है और उसका घर उनके ननिहाल के बगल में होने के कारण उन्होंने उस पर भरोसा कर रुपये दे दिए थे। इस दौरान आरोपी ने अपने घर पर वैवाहिक कार्यक्रम भी किए और कच्चे मकान को पक्का मकान बना लिया, लेकिन उनकी रकम लौटाने के लिए लगातार टालमटोल करता रहा। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें