दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, आजमगढ़ की एल्डर कमेटी की शनिवार को चेयरमैन श्रीराम त्रिपाठी एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 14 जुलाई को प्रस्तावित चुनाव को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
साथ ही चुनाव कार्यक्रम पर पुनर्विचार के लिए 29 जून को एल्डर कमेटी की अगली बैठक बुलाने का निर्णय भी लिया गया। जिसमें नई चुनाव तिथि एवं विस्तृत चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देकर उसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन श्रीराम त्रिपाठी, एडवोकेट ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी तथा बार एसोसिएशन के संविधान के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगली बैठक के बाद नई चुनाव तिथि और कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनाव सौहार्दपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।