फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आधार कार्ड बनवाने के लिए वसूली का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बनवाने में हो रही अवैध वसूली के खिलाफ मंगलवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके साथ कार्यकर्ताओं ने तहसीलों में भी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भारत रक्षा दल के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में रजिस्ट्रेशन और अपार आईडी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है, लेकिन आधार कार्ड बनवाने के लिए जन्म प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है।
जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम सचिव से लेकर तहसील स्तर तक बार-बार चक्कर काटना पड़ता है और ऊपर से अवैध वसूली भी हो रही है, जिससे जनता त्रस्त है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कुछ दिनों तक एक ही टेबल से सारी कार्यवाही पूरी कर जन्म प्रमाणपत्र जारी करने की व्यवस्था की जाए। भारत रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि यदि जनता की भागदौड़ और अवैध वसूली पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह मुद्दा राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर चंद्रप्रकाश मौर्य, अशोक चौहान, धर्मवीर शर्मा, सुशील श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह, जैनेंद्र कुमार, शिवम बरनवाल, सचिन जायसवाल, दुर्गेश श्रीवास्तव, जावेद अंसारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें