फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो साल पहले तय हुए रास्तों और कलर कोड से ही चलेंगे ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में जाम की समस्या से निपटने के लिए सभी ई-रिक्शों का रूट तय कर दिया गया है। शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले ई-रिक्शों पर वाहन मालिक व चालकों का ब्योरा अलग-अलग रंगों में दर्ज कराया जाएगा। दूसरे रूट पर ई-रिक्शा ले जाने पर तत्काल चालान कर दिया जाएगा। हालांकि यह नियम दो वर्ष पूर्व ही निर्धारित किया गया था, लेकिन इसका पालन नहीं हो पा रहा था। अब दो वर्ष पूर्व बनाए गए नियम से ही ई रिक्शा का संचालन किया जाएगा। इसके लिए यातायात विभाग अब सख्ती से पेश आएगा।
विज्ञापन

जिले में 8389 ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। उक्त ई-रिक्शा के संचालन के लिए शासन के निर्देश पर यातायात विभाग ने कलर कोड और रूट निर्धारण किया था। विभाग ने इसके लिए गाइडलाइन जारी की लेकिन इसका पालन नहीं कराया जा सका। नतीजा शहर में ई-रिक्शा मनमाने तरीके से संचालित हो रहे हैं। इससे शहर में जाम भी लग रहे हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कारण कि एसपी यातायात ने इसे लेकर नए आदेश दिए हैं। दो वर्ष पूर्व लागू नियम को सख्ती से पालन कराने के लिए निर्देश दिया गया है।
एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व जारी आदेश को ही लागू किया गया है। इसका सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके लिए सभी ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक कर उन्हें इसका पालन करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें