फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी छोड़ परिवार नियोजन की सभी सेवाएं होंगी बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोविड-19 के कारण बाधित हुईं स्वास्थ्य सेवाओं को सरकार अब धीरे-धीरे फिर से शुरू कर रही है। आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के बाद अब परिवार नियोजन की सेवाओं को भी बहाल करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के साथ-साथ परिवार नियोजन सेवाओं का भी संचालन करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ कार्यालय की ओर से मंडलीय जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों, सभी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी अधिकारियों को पत्र जारी कर सूचित किया गया है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया कि कोविड-19 महामारी की स्थिति में भी महिला एवं पुरुष नसबंदी को छोड़कर अन्य सभी परिवार नियोजन की विधियां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पहले की ही तरह चलेंगी। जिन ब्लाकों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के केस दर्ज हैं और वहां भ्रमण करने वाले फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी पहले से ही उस क्षेत्र में लगी है। उन स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से मात्र खाने की गर्भ निरोधक गोलियां और कंडोम बांटा जाए। अन्य क्षेत्रों में परिवार नियोजन की अंतराल विधियां पहले की ही तरह चलाई जाएं। जिन आशा, एएनएम या अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की हॉट-स्पाट कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी लगी है या कैंटेनमेंट जोन में निवास करते हैं या ऐसे स्वास्थ्यकर्मी जिनमें कोविड-19 के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उनकी ड्यूटी ऐसे कार्यों में नहीं लगाई जाएगी। उन स्वास्थ्य कर्मियों के क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था कराना होगा। जिन प्रसव इकाइयों पर कोविड-19 के मामले नहीं हैं, वहां पर सभी अस्थाई विधियां जैसे पीपीआईयूसीडी, पीएआईयूसीडी, आईयूसीडी, कंडोम, अंतरा, छाया या सभी गर्भ निरोधक गोलियां पहले की ही तरह दी जाएंगी। जहां सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का पालन करते हुए विलेज हेल्थ सैनिटाइजेशन एंड न्यूट्रिशन डे (वीएचएसएनडी) का सत्र शुरू किया जा रहा है वहां आवश्यकतानुसार कंडोम व गर्भ निरोधक गोलियों का भी वितरण शुरू किया जाए। साथ ही गर्भ निरोधक सामग्री की उपलब्धता एफपीएलएमआईएस पोर्टल के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) अरशद अंसारी ने कहा कि सभी को निर्देशित किया गया है कि परिवार नियोजन सेवाओं के संचालन में कोविड-19 से बचाव व रोकथाम के लिए जारी सामान्य प्रोटोकॉल के तहत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
नागरिकों, सामुदायिक कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से लोगों में जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में जागरूकता फैलाने की बात कही गई है। बीसीपीएम से सभी आशा, आशा संगिनी, एएनएम के पास गर्भ निरोधक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने को कहा है, ताकि समुदाय भ्रमण के समय योग्य दंपतियों को वितरित किया जा सके। - बबलू यादव, जिला प्रबंधक फेमिली प्लानिंग एंड लाजिस्टिक्स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें