आजमगढ़। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में फर्जी नियुक्ति का मामला प्रकाश में आते ही शासन हरकत में आ गया है। कस्तूरबा विद्यालयों पर तैनात सभी शिक्षकों व कर्मचारियों के सत्यापन का फरमान शासन स्तर से ही जारी हुआ है। जिले में भी इसकी कवायद शुरू हो गई है। ब्लाकवार सत्यापन की तिथि भी नियत कर दी गई है।
प्रभारी बीएसए अमरनाथ राय ने बताया कि 18, 19 व 20 जून को ब्लाक वार सत्यापन कराया जाएगा। बायोमैटिक आधार पर यह सत्यापन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए तीन टीम गठित की गई है। तीन अलग-अलग स्थानों पर सत्यापन होगा। पहली टीम खंडशिक्षाधिकारी मुख्यालय के समक्ष 18 को अतरौलिया, कोयलसा, अजमतगढ़, 19 को पल्हनी, सठियांव व 20 को मार्टीनगंज व पवई का सत्यापन कराया जाएगा। दूसरी टीम खंडशिक्षाधिकारी पल्हनी के समक्ष 18 को अहरौला, रानी की सराय, 19 को महराजगंज व जहानागंज तथा 20 को तहबरपुर, फूलपुर व बिलरियागंज ब्लाक के तथा तीसरी टीम खंडशिक्षाधिकारी बिलरियागंज के समक्ष 18 को हरैया, मेंहनगर, 19 को पल्हना, तरवां व 20 को मुहम्मदपुर, लालगंज व ठेकमा ब्लाक के केजीबीवि के शिक्षकों कर्मचारियों का सत्यापन होगा। सभी शिक्षकों को निर्धारित समय पर अपने आधार, पैन के साथ ही सभी डॉक्टयूमेंटों की मूल प्रति व दो सेट में उसकी फोटो काफी के साथ उपस्थित होना होगा। इसके साथ ही एक नोटरी शपथपत्र भी देना होगा।