फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च अंत तक सभी विद्यालयों में होगी फर्नीचर की व्यवस्था

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के सभागार में अनुश्रवण समिति की बैठक करते डीएम राकेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मार्च माह के अंत तक सभी विद्यालयों में फर्नीचर आदि की व्यवस्था कर ली जाएगी। आपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में हुए अवस्थापना सुविधाओं के तहत शौचालयों के निर्माण, पेयजल की व्यवस्था आदि का गूगल शीट से मिलान किया कराया जाएगा। अंतर मिलने से संबंधित बीईओ से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें आपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, शारदा पोर्टल पर आउट आफ स्कूल बच्चों की पहचान, चिह्ननीकरण तथा प्रेरणा ऐप आदि की विकास खंडवार समीक्षा की गई। इस दौरान विद्यालयों में शौचालयों के निर्माण व ब्लैक बोर्ड, कक्षा कक्षों में वायरिंग, विद्युत संयोजन आदि की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था, शौचालय, फर्श पर टाइल्स लगाने आदि संबंधी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिया कि शौचालयों से संबंधित जो भी डाटा खंड शिक्षा अधिकारियों की तरफ से उपलब्ध कराए गए हैं, उनका गूगल शीट से मिलान करें। मिलान में अंतर मिलने पर उन्होंने संबंधित बीईओ से जवाब तलब करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में गार्ड रूम, शौचालय व विद्युत फिटिंग आदि के अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्देश भी दिया। रसोइयों के बकाए मानदेय का अविलंब भुगतान करने की हिदायत भी दी। उन्होंने विद्यालयों के कक्षों में फर्नीचर की व्यवस्था 31 मार्च तक कराने का निर्देश दिया। इस वर्ष प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जो नामांकन हुए है, उनमें छात्र व छात्राओं के अनुपात की सूची उपलब्ध कराने को भी कहा। जिन लोगों ने यूनिफार्म वितरण का उपलब्धता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया है, उनसे अविलंब प्रमाण पत्र लेने तथा शारदा पोर्टल पर आउट आफ स्कूल बच्चों की पहचान व चिह्नांकन प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, बीएसए अम्बरीश कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें