फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज सैनिटाइज होंगे मूल्यांकन केंद्रों के सभी कक्ष

Sun, 03 May 2020 05:30 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला प्रशासन पांच मई से यूपी बोर्ड कापियों के मूल्यांकन की तैयारियों में जुट गया है। डीएम एनपी सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के बाद तैयारियों की समीक्षा की और मूल्यांकन कार्य के लिए दिशा निर्देश जारी किया। उन्होंने बताया कि पांच मई से मूल्यांकन शुरू होगा और 25 तक तक उसे पूर्ण कर लेना है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार के मूल्यांकन में काफी एहतियात बरतनी है।
विज्ञापन


मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षक व अन्य कर्मचारी मास्क व ग्लव्स जरूर पहनेंगे। मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों की यह जिम्मेदारी होगी कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराएं। डीएम ने यह भी बताया कि सभी परीक्षकों को मूल्यांकन केंद्र उप नियंत्रकों द्वारा प्रदत्त पहचान पत्र के आधार पर आने-जाने के लिए पास मुहैया कराया जाएगा। दो शिक्षकों के बीच बैठने की जो व्यवस्था होगी वह कम से कम दो मीटर की दूरी पर होनी चाहिए।

जगह के हिसाब से ही परीक्षकों को बुला कर मूल्यांकन कार्य कराया जाए। डीएम ने बताया कि शहर में स्थित तीनों मूल्यांकन केंद्रों के हर कक्षों को रोजाना सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इंटर कालेज सठियांव मूल्यांकन केंद्र पर सैनिटाइजेशन का कार्य जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से कराया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी चारों मूल्यांकन केंद्रों पर कोरोना संक्रमित संदिग्ध की पहचान के लिए थर्मल स्कैनर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पहले हिंदी व गणित विषय की जांची जाएगी कापी
आजमगढ़ के डीएवी मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया पांच मई से शुरू हो रहे मूल्यांकन में पहले हाईस्कूल हिन्दी व गणित विषय के कापियों का ही मूल्यांकन कराया जाएगा। शेष अन्य विषयों के कापियों का मूल्यांकन 14 मई के बाद होगा। जिन परीक्षकों ने अपनी ड्यूटी ज्वाइन किया है, उन्हें ही कापी जांचनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें