फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल संग आज से खुलेंगे सभी आवासीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार ने कक्षा नौ से बारह तक के आवासीय विद्यालयों को 9 फरवरी से खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सहित सभी शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। करीब दस माह बाद कक्षा-10वीं व 12वीं के विद्यालय खुलने पर छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि छात्र हित और शैक्षणिक सत्र को नियमित किए जाने तथा बोर्ड /वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर सोच विचार कर शासन ने यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से आश्रम पद्घति विद्यालय मूसेपुर व राजकीय आश्रम पद्घति बालिका विद्यालय मेंहनगर को खोलने का निर्देश जारी कर दिया गया है। शासन की ओर से नौ फरवरी से खोले जाने का निर्देश दिया गया था। दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में निर्देश दिया गया है कि विद्यालय खोले जाने से पूर्व उन्हें पूरी तरह से सेनेटाइज किया जाएगा। विद्यालयों में सेनेटाइजर, हैंडवास, थर्मल स्कैनिंग एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अगर किसी विद्यार्थी, शिक्षक या अन्य कार्मिक को खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण हो तो उन्हें अलग करते हुए उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें