फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी चौराहों पर बनेंगे स्वागत द्वार

Thu, 29 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सदर सांसद मुलायम सिंह यादव और प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि आजमगढ़ सदर के सांसद मुलायम सिंह यादव सांसद बनने के बाद पहली बार आ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सठियांव चीनी मिल मैदान में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। सदर विधानसभा अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि शहर के सभी चौराहाें पर स्वागत गेट बनाए जाएंगे और होर्डिंग लगाई जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता रामदास यादव और संचालन शिवमूरत यादव ने किया। इस मौके पर बाबुराम, महेंद्र, प्रमोद यादव, विजय यादव, संजय, सुबाष यादव, एसके सत्येन, मनोज बरनवाल, वेद प्रकाश यादव, रामनवल, शंभू चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


इसी क्रम में दीदारगंज विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसमें विधायक आदिल शेख ने कार्यकर्ताआें से सठियांव में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के आगमन पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर रामअचल यादव, रामआसरे चौहान, विभूति सरोज, पवन यादव, अजय, मुनीम शेख, टन्नू शेख आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें