सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चयनित अखिलेश यादव। स्रोत-स्वयं
कप्तानगंज क्षेत्र के तांडव पटखौली गांव निवासी क्रिकेटर अखिलेश यादव का चयन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के लिए बंगाल की 19 सदस्यीय टीम में हुआ है। गांव की गलियों से क्रिकेट का सफर शुरू करने वाले अखिलेश की इस उपलब्धि से जिले का मान बढ़ा है।
बंगाल टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी गई है। टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। टूर्नामेंट 14 नवंबर से शुरू होगा। बंगाल का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कर्नाटक से होगा।
अखिलेश को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। लगातार मेहनत और अभ्यास के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता में पिता महादेव यादव, माता सुभावती देवी और गुरुजनों का भी योगदान रहा। चयन की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और अखिलेश को बधाई दी। लोगों को उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर आगे भारतीय टीम में भी जगह बनाएंगे। संवाद