फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर को अयोध्या जाकर रामलला से माफी मांगें अखिलेश : राजभर

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबो​धित करते ओम प्रकाश राजभर। संवाद
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भिउरा स्थित सुभासपा कार्यालय पर गौड़ समाज की महिलाओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मंदिर दर्शन पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि उन पर ''सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को'' वाली कहावत सटीक बैठती है। आरोप लगाया कि यादव और मुस्लिम वोट बैंक खिसकने के बाद अब अखिलेश हिंदू मतदाताओं को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
उनकी राजनीति ''न अली मिले न बजरंगबली'' जैसी हो गई है। राजभर ने सलाह दी कि अखिलेश 12 तारीख के बजाय छह दिसंबर को अयोध्या जाकर रामलला के सामने सिर झुकाएं और माफी मांगें।
विज्ञापन

सपा के यादव वोट बैंक में बिखराव का दावा करते हुए उन्होंने गोरखपुर एमएलसी चुनाव का हवाला दिया। कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को सपा उम्मीदवार से अधिक समर्थन मिला और पार्टी प्रत्याशी तीसरे स्थान पर पहुंच गया। आजमगढ़ मंडल में भी 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के कई यादव नेताओं के बगावत कर चुनाव लड़ने का दावा किया।
शिवपाल और अखिलेश के रिश्तों पर उन्होंने कहा कि चाचा-भतीजे एक-दूसरे को कमजोर करने में लगे हैं। कारसेवकों पर गोलीबारी के मुद्दे पर सपा नेता पवन पांडेय की चुनौती का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव का लोकसभा और मुलायम सिंह यादव का विधानसभा में दिया गया बयान सार्वजनिक रिकॉर्ड में मौजूद है। उन्होंने पवन पांडेय को दोनों बयान पढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि यदि वे अपनी बात पर कायम हैं तो राजनीति छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें