फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akansha Dubey: आकांक्षा दुबे मौत मामले की अब सुलझेगी गुत्थी, अदालत से समर सिंह की कस्टडी रिमांड मांगेगी पुलिस

Fri, 07 Apr 2023 07:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में समर सिंह को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।  अदालत में समर सिंह को पेश करने के बाद सारनाथ थाने की पुलिस उसकी कस्टडी रिमांड मांगेगी। 
 
विज्ञापन
समर सिंह को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी समर सिंह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। गुरुवार रात उसे  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस समर सिंह को लेकर वाराणसी आ रही है।

विज्ञापन


यहां अदालत में समर सिंह को पेश करने के बाद सारनाथ थाने की पुलिस उसकी कस्टडी रिमांड मांगेगी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दर्ज मुकदमे के संबंध में साक्ष्य जुटाने के लिए समर से विस्तार से पूछताछ जरूरी है।



 

समर के मोबाइल की होगी फोरेंसिक जांच

यह स्पष्ट किया जाएगा कि आखिर समर ने ऐसा क्या किया कि आकांक्षा को आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ा। इसलिए समर को पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने के लिए अदालत से अनुरोध किया जाएगा। इसके अलावा समर के मोबाइल को फोरेंसिक लैब में भेज कर चेक कराया जाएगा कि आकांक्षा से संबंधित कोई महत्वपूर्ण डेटा या चैट उसने डिलीट तो नहीं कर दिया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सपा के समर्थन में गाना गाकर समर सिंह ने बटोरी थी सुर्खियां, अखिलेश यादव के साथ तस्वीरें वायरल

ऐसे गिरफ्त में आया समर सिंह

सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च की सुबह आकांक्षा दुबे का शव फंदे के सहारे लटका मिला था। वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आई थीं। इस मामले में मृत अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने तहरीर देकर 27 मार्च को सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक व अभिनेता समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद कमिश्नरेट की पुलिस ने पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, बिहार और मुंबई में छापा मारा, लेकिन 10 दिन तक आरोपियों का कहीं पता नहीं लगा।

हवालात में बंद समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को कमिश्नरेट के सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय को सूचना मिली कि समर सिंह देहरादून से गाजियाबाद में अपने एक परिचित के फ्लैट में आने वाला है। शुक्रवार को वह देहरादून लौट जाएगा। इस सूचना के आधार पर आशापुर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा, दरोगा अजय यादव, हेड कांस्टेबल रामबाबू, रामानंद यादव और दिवाकर वत्स की टीम ने घेराबंदी कर गुरुवार देर रात उसे उसके परिचित के फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया।

भोजपुरी गायक समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी के बाद उसे गाजियाबाद कमिश्नरेट के नंदग्राम थाने ले जाया गया। साथ ही अभिनेत्री की मौत और उससे संबंधित दूसरे सवाल किए गए। ट्रांजिट रिमांड के लिए पेशी तक आरोपी गायक को हवालात में रखा गया था।  मामले के एक अन्य आरोपी आजमगढ़ के बिलरियागंज क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी संजय सिंह की तलाश जारी है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीएम योगी ने जताई थी नाराजगी

वाराणसी के सारनाथ थाने में आकांक्षा की मां समेत अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा दुबे की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ा हुआ था तो गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नरेट की पुलिस की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जताई थी। उन्होंने हर हाल में समर की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन को दिया था। इस बीच पुलिस सर्विलांस की मदद से उन लोगों के मोबाइल की टोह ले रही थी, जो 26 और 27 मार्च को लगातार समर सिंह के संपर्क में थे। समर के करीबियों के मोबाइल की मदद से ही उसकी लोकेशन के बारे में सटीक जानकारी मिली और बृहस्पतिवार की ही देर रात वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें