फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आकांक्षा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की 44वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर (आजमगढ़)। नगर पंचायत बूढ़नपुर की आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 44वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इससे उनके शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

कस्बा बूढ़नपुर के रहने वाले चंद्र कुमार सिंह की पुत्री आकांक्षा सिंह ने 2023 की यूपीएससी की परीक्षा में 44 वीं रैंक प्राप्त किया। बता दें कि आकांक्षा सिंह के पिता चंद्र कुमार सिंह बिहार सरकार में पीसीएस अधिकारी थे। वर्ष 2020 में वह एडीएम के पद से सेवानिवृत हुए। आकांक्षा की प्राथमिक से इंटरमीडिएट की शिक्षा जमशेदपुर से हुई। स्नातक की शिक्षा दिल्ली से प्राप्त किया। इसके बाद जेएनयू से स्नातकोत्तर व एमफिल की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान समय में आकांक्षा बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। बचपन से उनका सपना आईएएस बनना था। पांचवें प्रयास में आकांक्षा ने यह सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें