पीसीएस में चयनित सगड़ी तहसील क्षेत्र के बलिया कल्यानपुर गांव निवासी अजय कुमार का शनिवार को जनपद आगमन हुआ। उनके प्रथम जनपद आगमन पर छात्रनेताओं ने नगर के बवाली मोड़ पर उनका जोरदार स्वागत किया।
अजय ने अपनी सफलता का श्रेय पिता, भाई, मित्रों और गुरुजनों को दिया। कहा कि अगर युवा पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ किसी लक्ष्य को हासिल करने की ठाने तो उसे प्राप्त कर सकते हैं।
युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने और धैर्य रखने की आवश्यकता है। मिर्जा शाने आलम बेग़, ग्राम प्रधान बलिया मिर्जा सेराज बेग ने कहा कि अजय की सफलता पर हम सभी गांव वालों को गर्व है।
इस मौके पर शम्स तबरेज, मुन्ना राम, गुलाब राम, भीम यादव, मुहम्मद जैगम, अनिल कुमार, सेराज अहमद, अबूशाद, श्याम लाल, गुड्डू, हरिकेश कुमार, शैलेंद्र, नेहाल आदि उपस्थित हुए।