फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने परिवार को पीटा

Sat, 31 Oct 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बंहौर गांव में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार की पिटाई कर दी। परिवार के लोगों ने शुक्रवार को कार्रवाई के लिए एसपी को शिकायती पत्र दिया। गांव के केदार यादव का आरोप है कि गुरुवार को गांव के कुछ लोगों ने उनके लड़के शिव गोविंद यादव के साथ घर के सामने अकारण मारपीट की। विरोध करने पर परिवार के अन्य लोगों को भी मार पीटा। हमले में केदार की बेटी सोना यादव के हाथ की हड्डी टूट गई है। भतीजी खुशबू भी चोटिल हो गई है। थाने पर तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अब आरोपी परिवार को जान से मारने मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें