अहरौला के लदौरी स्थिति कृषि विभाग के फर्म में जलाई जा रही धान की पराली।
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। सरकार की ओर से भले ही फसलों के अवशेष खेत में जलाने पर रोक और जुर्माना का प्रवधान किया गया है। ये आदेश शायद कृषि विभाग पर लागू नहीं हो रहा है। लेदौरा स्थित कृषि- विभाग के फार्म में कई एकड़ धान की मशीन से कटाई गई। फसल के अवशेष को खेतों में जला दिया गया।
प्रदूषण को लेकर सरकार की ओर से खेतों में फ सल का अवषेश जलाने पर रोक लगाई गई है। उससे निकलने वाला धुआं स्माग का रूप ले लेता है जो सांस और दिल के रोगियों के लिए हानिकारक होता है। ऐसा करने पर जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है। बिना रीपर के धान की कटाई करने वाली कंबाइन मशीनों पर भी कार्रवाई की बात कही गई है।
इसके बाद भी शासन और प्रसाशन के आदेशों का असर नहीं हो रहा है। किसान तो खेतों में पराली जला रहे हैं। उन्होंने रोकने वालों पर भी सरकार के इस आदेशों का असर नहीं है। क्षेत्र के लदौरा में कृषि विभाग की कई एकड़ में कृषि फर्म है। इसमें दान की फसल लगाई गई थी।
मंगलवार को कंबाइन से धान की कटाई के बाद फसलों के अवशेष को खेतों में ही जला दिया गया। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं लगा।
कर्मचारियों के खेत में पानी चलाने के लिए कहा गया था, ताकि इस जुतवाया जा सके। यदि अवशेष को जलाया गया है तो ये गलत हुआ है। मामले की जानकारी की जाएगी।
कैलाश राम, फार्म सुपरिंटेंडेट
कृषि विभाग के फार्म में पराली जलाने का मामला संज्ञान में नहीं हैं। यदि ऐसा किया गया है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।
चंद्रभूषण सिंह, डीएम