फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फर्जी रसीद बनाकर बिजली बिल की धनराशि हड़पने के आरोप में एजेंट गिरफ्तार

विज्ञापन
फर्जी बिजली बिल की रसीद देकर धनरा​शि हड़पने वाला राहुल।
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाल पुलिस ने फर्जी रसीद बनाकर उपभोक्ताओं की बिजली बिल की धनराशि हड़पने के आरोप में एजेंट राहुल राय को गिरफ्तार किया है। आरोपी रुपये लेकर फर्जी रसीद देता था और विभाग में धनराशि जमा नहीं करता था।
विज्ञापन

शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि अवर अभियंता 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भंवरनाथ/एलटी विद्युत उपकेंद्र बदरका दिलीप कुमार ने तहरीर दी थी। बताया कि मेसर्स फिल्टेक कलेक्शन एजेंसी का एजेंट राहुल राय उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा करने के नाम पर धनराशि लेकर फर्जी रसीद दे देता था। जांच में कई उपभोक्ताओं से लाखों रुपये लेने का मामला सामने आया, जबकि धनराशि विभाग में जमा नहीं की गई थी। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। सूचना पर आरोपी राहुल राय को रविवार को एलटी विद्युत उपकेंद्र बदरका तिराहा से पहाड़पुर मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नगसर थाना नगसरहाल्ट जनपद गाजीपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें