फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नामांकन वापसी के बाद प्रधान के 4 और बीडीसी के एक पद पर होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जनपद में रिक्त ग्राम प्रधान के पांच, ग्राम पंचायत सदस्य 119 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नौ पदों के लिए उपचुनाव की घोषणा हुई है। इसके तहत शनिवार को नामांकन के बाद मंगलवार को नामवापसी का कार्य हुआ। नामांकन वापसी के बाद ग्राम प्रधान के चार पदों पर एक से अधिक उम्मीदवार होने के कारण यहां पर 19 फरवरी को मतदान होगा। जबकि बीडीसी के नौ पदों में आठ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया और एक पद पर दो उम्मीदवार होने के कारण मतदान होगा।
विज्ञापन

नामांकन का कार्य संबंधित विकास खंडों में संपन्न हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य पद के 119 रिक्त पदों के सापेक्ष 68 नामांकन दाखिल हुए। जबकि बीडीसी के नौ पदों में तीन पदों पर दो-दो नामांकन और शेष छह जगहों पर एक-एक नामांकन दाखिल हुआ। वहीं ग्राम प्रधान के पांच पदों में सभी जगह पर एक से अधिक ने नामांकन दाखिल किया। अब 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच में सभी पद वैध पाए गए थे। मंगलवार को नामांकन वापसी के ग्राम प्रधान के चार और बीडीसी के एक पद पर मतदान की स्थिति बनी है। अब यहां पर 19 फरवरी को मतदान और 21 फरवरी को मतगणना होगी।

ग्राम प्रधान की यह सीटें हैं रिक्त
विकास खंड ग्राम पंचायत दाखिल नामांकन नाम वापसी
अहरौला मतलूबपुर 5 1

तहबरपुर हरैया 2 1
पल्हनी चंडेश्वर 3 1

मुहम्मदपुर कोइलारी बुजुर्ग 5 1
मिर्जापुर संजरपुर 4 2

00
बीडीसी के रिक्त पदों की सूची



विकास खंड क्षेत्र पंचायत दाखिल नामांकन नामांकन वापस
अहरौला बरईपुर 2 1

पल्हनी मुंडा 0 0
पल्हनी पल्हनी 1 0

पवई बिलवाई 1 0
फूलपुर गोेेबरहा 1 0

बिलरियागंज भलुआई 1 0
बिलरियागंज टंडवा अखईपुर 2 1

मेंहनगर विजईपुर 2 0
लालगंज कोटा बुजुर्ग 1 0

उपचुनाव की घोषणा के साथ ही नामांकन का कार्य पूरा होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए। मंगलवार को नामांकन वापसी का कार्य संपन्न हो गया। चार ग्राम प्रधान और एक बीडीसी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी हैं इसलिए 19 फरवरी हो यहां मतदान संपन्न होगा। इसके बाद 21 फरवरी को संबंधित विकास खंडों पर मतगणना संपन्न होगी। -राजाराम वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचस्थानीय व नगरीय निकाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें