फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: टमाटर और लहसुन के बाद अब प्याज भी हुआ महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। टमाटर और लहसुन की अधिक कीमतों के बाद अब प्याज के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि हो रही है। जनपद में प्याज की कीमत 70-80 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई है। लहसुन 400 रुपये प्रति किलो से भी ऊपर बिक रहा है। मंडी में आवक कम होने और लग्न के सीजन में मांग बढ़ने के चलते यह तेजी देखी जा रही है। बेलइसा मंडी में रोजाना 300 टन प्याज की आवक है। स्थानीय थोक व्यापारी राजेश सिंह का कहना है कि बाजार में इस समय नई प्याज आ गई है। यह प्याज नासिक से ज्यादा आती है। भंडारण के कारण इस समय प्याज के दाम चढ़े हुए हैं। थोक में तो यह 55 से 60 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। वहीं फुटकर में दुकानदार इसे 80 रुपये किलो की दर से बेच रहे हैं। वर्तमान में नई प्याज राजस्थान के अलवर से आ रही है। जबकि पुरानी प्याज नासिक से आ रही है।
विज्ञापन

000

फुटकर सब्जी कारोबारियों की चिंता

नगर के कलेक्ट्रेट क्षेत्र में फुटकर सब्जी की दुकान लगाने वाले अर्जुन सोनकर का कहना है कि बढ़ती महंगाई से ग्राहकों की संख्या घटने लगी है। वहीं, कुछ छोटे प्याज थोड़े सस्ते मिल रहे हैं, लेकिन गुणवत्ता में कमी के कारण इनमें ग्राहकों की रुचि कम होती है।

00

बाहर से आने वाली सब्जियां भी महंगी

थोक कारोबारी राजेश सिंह ने कहा कि टमाटर और अन्य सब्जियों के दाम सीजन की वजह से थोड़े कम हैं, लेकिन बाहर से आने वाली सब्जियां जैसे गाजर, तोरई, अदरक और नींबू के दाम बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

सब्जी थोक फुटकर

प्याज 55 से 60 रुपये 70 से 80 रुपये

टमाटर 30 रुपये 60 रुपये

हरी मिर्च 20 रुपये 80 रुपये

बैंगन 12 रुपये 40 रुपये

खीरा 25 रुपये 60 रुपये

तोरई 40 रुपये 80 रुपये

भिंडी 20 रुपये 60 रुपये

गाजर 40 रुपये 100 रुपये

नोट: फुटकर में सब्जियों के दाम थोक की तुलना में प्याज को छोड़ कर दोगुने से अधिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें