आजमगढ़। कोरोना का संक्रमण के चलते बंद जिम और सिनेमा हाल को सरकार ने सोमवार से खोलने छूट दे दी है। इससे जिम संचालक उत्साहित हैं। दिन में जिम को सैनिटाइज कराया जाता रहा। हालांकि नई फिल्में नहीं मिलने के कारण मल्टीप्लेक्स के मालिक मायूस हैं।
कोरोना महामारी ने लोगों के रोजगार पर खास प्रभाव डाला है। संक्रमण बढ़ने पर सरकार ने सारी दुकानों, जिम, स्पा, रेस्टोरेंट आदि को बंद कर दिया गया था। सारा कारोबार ठप हो गया था। अब धीरे-धीरे सब खुल रहा है। जिम और सिनेमाघरों को भी खोलने की इजाजत मिल गई है। जिम और सिनेमाघर बंद होने के कारण संचालकों को भवन का किराया, कर्मचारियों का वेतन और बिजली का बिल चुकाना पड़ रहा था। जिम को खोलने की अनुमति मिलने के बाद रविवार को जिम संचालक सैनिटाइजेशन और उपकरणों की साफ-सफाई में जुट गए। हालांकि मुरली मल्टी प्लेक्स के संचालक को अभी मुंबई फिल्म सिटी के खुलने का इंतजार है क्योंकि नई फिल्मों के नहीं मिलने के कारण सिनेमा संचालन मुश्किल है।