काशीखेड़ा गांव में तैनात पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में पिकअप की टक्कर से किशोरी के घायल होने के बाद एक पक्ष ने ड्राइवर की पिटाई कर दी।
दूसरे पक्ष ने कस्बे में जमकर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया और भाजपा नेता घर घेर लिया। इसके बाद कस्बे की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। मामले की जानकारी पाकर कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे सीओ फूलपुर ने शांति बहाली कराई। कस्बे में फोर्स तैनात है।
एक पक्ष की ओर से कई लोगों को नामदज करते हुए दंगा कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
माहुल कस्बे के पोखरे पर कार्तिक पूर्मिमा का मेला लगा था। कस्बे के सनसल्लीपुर निवासी सुषमा (15) पुत्री श्रीराम यादव शाम साढ़े छह बजे मेले से लौटते समय एक मदरसे की पिकअप की टक्कर से घायल हो गई। एक पक्ष के लोगों ने ड्राइवर की पिटाई कर दी।
उसे इलाज के लिए बाद में निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। पिटाई से नारा दूसरे पक्ष के लोग शाम साढ़े सात बजे सड़क पर आ गए और दूसरे पक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आरोप है इन लोगों ने एक भाजपा नेता का घर भी घेर लिया।
माहौल बिगड़ने के डर से कस्बे की दुकानें आदि धड़ाधड़ बंद हो गई। सीओ फूलपुर संतोष सिंह अहरौला, पवई, फूलपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पीएसी भी बुला ली गईए। लोगों को समझा कर घरों के अंदर भेजा गया। एहतियातन कस्बे में फोर्स तैनात कर दी गई है।
एक पक्ष की ओर से कई लोगों को नामदज करते हुए अशांति फैलाने और दंगा भड़काने की साजिस रचने का आरोप लगाया है। सीओ फूलपुर ने बताया कि मौके पर शांति है। फोर्स तानत कर दी गई है। जांच के बाद मामले मं कार्रवाई की जाएगी।