बलरामपुर। मेंहनगर थान क्षेत्र के मुस्तफाबाद ठुठवा गांव के पास पिकअप की चपेट में आकर घायल हुए बेटे की मौत के एक दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह दम तोड़ दिया।
मेंहनगर के खुंटवा चक खुंटवा गांव निवासी 23 वर्षीय शहजादे पुत्र नसीम रविवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे बाइक से अपनी मां 50 वर्षीय शबनम पत्नी नसीम को दवा दिलाने जा रहा था कि छतवारा-मेंहनगर मार्ग पर पिकअप ने धक्का मार दिया था। रविवार को ही शहजादे की मौत हो गई थी वहीं सोमवार की सुबह मां ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। बेटे के बाद मां की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतका के शव को पीएम के लिए भेज दिया।