फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह बाद अब आज से खुलेंगे स्कूल, लौटेगी रौनक

विज्ञापन
नौरंग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीबी में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए बनाया जा ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सात महीने के अंतराल के बाद सोमवार को फिर से स्कूलों में रौनक लौटेगी। कोरोना महामारी के चलते आनन-फानन में बंद हुए स्कूल फिर से छात्रों के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से भी जारी दिशा निर्देशों के अंतर्गत तैयारियां चल रही हैं। जहां छात्र-छात्राओं की भौतिक कक्षाओं के संचालन के लिए निर्देश जारी किए जा चुके हैं। वहीं, जिन विद्यालयों में कोविड-19 के नियमों के अंतर्गत तैयारियां नहीं हुई हैं उन्हें खोलने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

छात्रों की सुरक्षा, सेहत और स्वागत के लिए स्कूलों में काम शुरू हो चुका है। फर्नीचर को सामाजिक दूरी के साथ लगाया गया है। कक्षाओं, पार्किंग, कॉमन रूम, स्पोर्ट्स रूम में सैनिटाइजेशन के प्रबंध किए गए हैं। मास्क, दस्तानों के गंभीरता से प्रयोग की हिदायत कर्मचारियों को दी गई है। शुरूआत में नौवीं से बारहवीं के छात्रों को ही वैकल्पिक व्यवस्था के अनुसार स्कूल बुलाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि समस्त विद्यालयों में प्रबंधक व प्रधानाचार्यों द्वार कोविड-19 के नियमों का पालन हर हाल में करना होगा। किसी भी विद्यालय में मानकों की अनदेखी की गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे।
00000000000000000
38 फीसद अभिभावकों की मिली सहमति
कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मार्च से स्कूल, कालेज बंद चल रहे हैं। ऐसे में अब सात माह बाद सरकार ने 19 अक्तूबर से स्कूल खोलने की इजाजत दे दी है। पहले चरण में नौ से बारहवीं कक्षाओं तक के स्कूल खुलेंगे। इसके अलावा अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही बच्चों को स्कूल बुलाए जाने के लिए कहा गया है। विद्यालय प्रबंधन अभिभावकों से लिखित सहमति ले रहे हैं। विभाग की माने तो अत तक मात्र 38 फीसद ही अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अनुमति दी है।
विज्ञापन

स्कूल खुलने को लेकर छात्रों में उत्साह
लालगंज। कोरोना काल में बच्चे मार्च से लेकर अब तक घरों में नजरबंद की स्थिति में रह रहे हैं। शासन ने अब 19 अक्तूबर से सभी स्कूलों को खोलने की परमीशन दे दी है, तो इससे सबसे अधिक खुशी बच्चों को ही हुई है। घरों में कोरोना की बंदिशों का सामना कर रहे बच्चे को लग रहा है कि उन्हें अब बंदिशों से निजात मिल सकती है। स्कूल खुलने को लेकर सीनियर क्लासेस के बच्चे उत्साहित हैं।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज के प्रधानाचार्य अजय कुमार दुबे ने बताया कि 19 अक्तूबर विद्यालय खुल जाएंगे। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार, मंगलवार व बुधवार को कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं की लड़कियों को बुलाया जाएगा। वहीं बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को लड़कों की कक्षाएं चलाई जाएंगी। विद्यालय सुबह 9.30 बजे से 3.00 बजे तक चलेगा। बच्चों को विद्यालय आने के लिए अभिभावकों को लिखित सहमति देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें