फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा उत्तीर्ण कर 300 महिला रिक्रूट बनी प्रदेश पुलिस का हिस्सा

विज्ञापन
पुलिस लाइन में महिला रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह में मार्च पास्ट करती महिला आरक्षी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रही महिला रिक्रूटों का बुधवार को दीक्षांत परेड आयोजित हुआ। डीआईजी अखिलेश कुमार ने ट्रेनिग पूरी कर प्रदेश पुलिस का हिस्स बनी महिला रिक्रूटो को शपथ दिलाया और परेड का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में 300 महिला रिक्रूटों की ट्रेनिंग चल रही थी। जून 2021 से शुरू हुए प्रशिक्षण में आजमगढ़ की 75, जालौन की 53, मऊ की 65, प्रतापगढ़ की 61, महोबा की 47 महिला रिक्रूट शामिल थी। छह माह का आधारभूत प्रशिक्षण एसपी की देखरेख में संपन्न होने के बाद बुधवार को दीक्षांत परेड आयोजित हुआ। डीआईजी अखिलेश कुमार ने परेड की सलामी लेने के साथ ही ट्रेनिंग पूरी कर यूपी पुलिस का हिस्स बनी महिला रिक्रूट को शपथ दिलाया। पुलिस लाइन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान डीआईजी व एसपी ने परेड की सलामी लिया। परेड में शामिल 13 टोलियों का डीआईजी ने निरीक्षण किया। डीआइजी ने महिला रिक्रूट आरक्षियों को उनके कर्तव्यों व दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि सदा सामाजिक बुराईयों से दूर रहे, सदैव अनुशासन में रहे। अंत: व बाह्य परीक्षा में प्राप्तांको के आधार पर कुल 23 महिला रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र/पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम परेड कमांड दीक्षा सिंह, द्वितीय परेड कमांडर पायल गोंड, तृतीय परेड कमांडर संगीता यादव डीआईजी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें