फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में डाटा संशोधन के लिए ग्रामवार अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप कृषि निदेशक डॉ. आरके मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जनपद के पात्र कृषकों को योजना से लाभांवित किया जा रहा है। ऐसे किसान जिनका विवरण गलत दर्ज होने के कारण अब तक योजना के लाभ से वंचित हैं, उनके डाटा संशोधन के लिए कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों की ड्यूटी राजस्व ग्रामवार 31 अगस्त तक लगाई गई है। क्षेत्रीय कार्मिक इसी अवधि में अपात्र किसानों को चिह्नित करते हुए अब तक प्राप्त लाभ धनराशि की वसूली एवं भविष्य में योजना के लाभ से वंचित किए जाने के लिए कार्रवाई भी करेंगे। किसानों से अपील की है कि कृषि विभाग के कार्मिकों के ग्राम भ्रमण के दौरान वांछित अभिलेख उन्हें उपलब्ध कराते हुए मौके पर अपना त्रुटिपूर्ण डाटा दुरुस्त करा लें। संशोधन न कराने पर अपात्र मानते हुए उनका डाटा पोर्टल से डिलीट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें