फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बाद भी नहीं खुला नया चीरघर

Wed, 10 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की नोडल अधिकारी और आयुक्त एवं निदेशक उद्योग नीना शर्मा ने बुधवार को द किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव, हथकरघा विपणन केंद्र मुबारकपुर, हरिऔध कला भवन, कलेक्ट्रेट और सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल में नवनिर्मित आधुनिक चीरघर (पोस्टमार्टम हाउस )हैंडओवर होने के बाद भी बदतर मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और एक हफ्ते में इसे चालू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जब नोडल अधिकारी जिला अस्पताल पहुंची तो कई माह से उद्घाटन के इंतजार में बंद पड़ा डिजिटल एक्सरे कार्य करता हुआ मिला। वहीं काफी दिनों से बनकर तैयार आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस पर ताला लगा मिला। इस संबंध में जानकारी लेने पर पता चला कि चार माह पूर्व ही यह विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस का ताला खोलने की बात कही तो चाभी नहीं मिली, बाद में ताला तोड़ा गया।

पोस्टमार्टम हाउस में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. चंद्रेश चंद्रा और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. बीराम को कड़ी फटकार लगाई और एक हफ्ते में इसे चालू कराने का निर्देश दिया। वहीं, ट्रामा सेंटर में टाइल्स के बीच में गैपिंग होने पर नाराजगी जताई और ठीक कराने के लिए निर्देश दिया। अस्पताल की साफ-सफाई कराने का निर्देश मुख्य चिकित्साधीक्षक को दिया।
विज्ञापन


वहीं चीनी मिल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि मिल को मार्च महीने में चालू होना है इसलिए निर्माण कार्य को तेजी से मानक के अनुसार समय सीमा में पूरा करें। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एएस पोरस ने नौडल अधिकारी  को बताया कि चीनी मिल के लिए छह लाख कुंतल गन्ने की आवश्यकता होगी।

 नौडल अधिकारी नीना शर्मा ने जनपद से प्राइवेट मिलों द्वारा खरीदे जा रहे गन्ने की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश जिला गन्ना अधिकारी को दिया।हरिऔध कला भवन और कलेक्ट्रेट के निरीक्षण में उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि मानक और गुणवत्ता पर ध्यान दें क्योंकि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रसाशन आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसडीएम सदर डा. अशोक कुमार सिंह, कोतवाल ईसा खां, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय कुमार, राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर पीएन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें