फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में मारपीट के बाद तनाव

Fri, 23 Jun 2017 11:25 PM IST
azamgarh
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के कोहड़ा गांव में गुरुवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने समुदाय विशेष के एक व्यक्ति के घर पर धावा बोलकर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक के भाई ने नौ नामजद और 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, घटना के बाद गांव में उपजे तनाव को देखते हुए शुक्रवार को पीएसी तैनात कर दी गई है।       
विज्ञापन


घायल युवक मो. आमिर (30) पुत्र अब्दुल पवई थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव का निवासी है। कोहड़ा गांव निवासी एक राजभर के घर एक माह पूर्व बारात आई थी जिसमें आरकेस्ट्रा आया हुआ था। नाच देखने के लिए मो. आमिर अपने दोस्तों संग गया हुआ था। इस दौरान कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। हालांकि वह बात वहीं पर शांत हो गई थी। गुरुवार की शाम राजभर बस्ती का रहने वाला एक अधेड़ गांव के बाजार में सैलून में बैठकर दाढ़ी बनवा रहा था। आरोप है कि उसी दौरान मो. आमिर की नजर उस पर पड़ी और वह अपने तीन चार अन्य साथियों संग सैलून में पहुंचा और उसे मारने लगा।

अचानक हमला होते पर अधेड़ अपनी जान बचाकर भाग गया और इसकी जानकारी बस्तीवालों को दी। कुछ ही देर में उसके पक्ष के दर्जन भर लोगों ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान आमिर की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर घायल आमिर को सीएचसी पवई में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आमिर के भाई आसिफ ने राजभर बस्ती के हरिकेश, डब्लू, बब्लू, बृजेश, रिंकू, पिंकू, गोविंद, चंदन, मकड़ी को नामजद और 12 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ फूलपुर एसके सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें